ख़्वाहिश के रास्ते में दीवार बन गया है
इक ख़्वाब क़ाफ़िले का सालार बन गया है
इक वहम तख़्त-आरा पहलू में है यक़ीं के
ये दिल भी चाहतों का दरबार बन गया है
इस इश्क़ की लगन में दुनिया को तज दिया था
ये इश्क़ अब तो जाँ का आज़ार बन गया है
ये कैसी गुफ़्तुगू है कैसा मुकालिमा है
इंकार भी तुम्हारा इक़रार बन गया है
जिस की मुशावरत से बिगड़ा निज़ाम-ए-हस्ती
वो शख़्स अब हमारा ग़म-ख़्वार बन गया है
ख़ुद से गुरेज़-पा थी लेकिन किसे के दम से
मेरा वजूद कैसा दिलदार बन गया है
चाहत से जो सनम था मैं ने 'सदफ़' तराशा
मेरी इताअ'तों से सरकार बन गया है








