कब तक भँवर के बीच सहारा मिले मुझे

सुग़रा सदफ़सुग़रा सदफ़

1 min read · 12.4K reads

कब तक भँवर के बीच सहारा मिले मुझे

तूफ़ाँ के ब'अद कोई किनारा मिले मुझे

जीवन में हादसों की ही तकरार क्यूँ रहे

लम्हा कोई ख़ुशी का दोबारा मिले मुझे

बिन चाहे मेरी राह में क्यूँ आ रहे हैं लोग

जो चाहती हूँ मैं वो नज़ारा मिले मुझे

सारे जहाँ की रौशनी कब माँगती हूँ मैं

बस मेरी ज़िंदगी का सितारा मिले मुझे

दुनिया में कौन है जो 'सदफ़' सुख समेट ले

देखा जिसे भी दर्द का मारा मिले मुझे

सुग़रा सदफ़
About the poet

सुग़रा सदफ़

जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like