दुख अपना छुपाने में ज़रा वक़्त लगेगा

सुग़रा सदफ़सुग़रा सदफ़

1 min read · 12.4K reads

दुख अपना छुपाने में ज़रा वक़्त लगेगा

अब उस को भुलाने में ज़रा वक़्त लगेगा

तू ने जो पुकारा तो पलट आऊँगी वापस

हाँ लौट के आने में ज़रा वक़्त लगेगा

लिक्खा था बड़े चाव से जिस नाम को दिल पर

वो नाम मिटाने में ज़रा वक़्त लगेगा

देता है किसी और को तरजीह वो मुझ पर

उस को ये जताने में ज़रा वक़्त लगेगा

जिस शाख़ पे फल-फूल नहीं आए हैं अब तक

वो शाख़ झुकाने में ज़रा वक़्त लगेगा

सब रंज-ओ-अलम मिलने चले आए हैं मुझ से

महफ़िल को सजाने में ज़रा वक़्त लगेगा

मैं देख भी सकती हूँ किसी और को तुझ संग

ये दर्द कमाने में ज़रा वक़्त लगेगा

जो आग 'सदफ़' हिज्र ने है दिल में लगाई

वो आग बुझाने में ज़रा वक़्त लगेगा

सुग़रा सदफ़
About the poet

सुग़रा सदफ़

जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी