नतीजा सुनने का अब हौसला तो करना है

सुग़रा सदफ़सुग़रा सदफ़

1 min read · 12.4K reads

नतीजा सुनने का अब हौसला तो करना है

वो मेरा है कि नहीं फ़ैसला तो करना है

मैं उस के प्यार में साँसें भी हार सकती हूँ

इस इंतिहा से उसे आश्ना तो करना है

फिर इस के बा'द कोई दरमियाँ न आ पाए

ख़याल-ए-यार को यूँ हम-नवा तो करना है

सबा ने दी है ख़बर आज उस के आने की

दयार-ए-दिल को अब आरास्ता तो करना है

मैं उस को देख सकूँ आँख बंद कर के भी

ऐ मेरे इश्क़ तुझे मो'जिज़ा तो करना है

अगरचे इन दिनों रहती हूँ मैं ख़फ़ा उस से

मगर कभी न कभी सामना तो करना है

बिछड़ के जीना अगरचे 'सदफ़' नहीं आसाँ

कहीं पे ख़त्म मगर सिलसिला तो करना है

सुग़रा सदफ़
About the poet

सुग़रा सदफ़

जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like