मुद्दतों जिस से मुलाक़ात न थी
जब वो आया तो कोई बात न थी
दिल भी कुछ सर्द हुआ जाता है
मुझ में भी शिद्दत-ए-जज़्बात न थी
वो कि समझा ही नहीं नज़रों को
मेरी आँखों में कोई रात न थी
कैसे मुमकिन था कि होती मुझ को
मेरी क़िस्मत में अगर मात न थी
मैं कि खोई रही अपने मन में
मेरे रस्ते में मिरी ज़ात न थी








