जब तक अब्र-ए-इश्क़ न बरसा

सुग़रा सदफ़सुग़रा सदफ़

1 min read · 12.4K reads

जब तक अब्र-ए-इश्क़ न बरसा

हुस्न शुऊर-ए-ज़ात को तरसा

नींद में भी जारी रहता है

पाँव में है जो एक सफ़र सा

मेरे साथ रहा है हर पल

उस के खो जाने का डर सा

सारी दुनिया घूम आई हूँ

चैन न पाया मैं ने घर सा

दिल की वहशत सहरा जैसी

दरिया मेरी चश्म-ए-तर सा

उग आया है सहन में मेरे

दर्द का इक छितनार शजर सा

वक़्त की चुप में ढूँड रही हूँ

कोई पल इक अच्छी ख़बर सा

चश्म-ए-'सदफ़' में तैर रहा है

तेरी याद का एक गुहर सा

सुग़रा सदफ़
About the poet

सुग़रा सदफ़

जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like