है जो रंग उस की जल्वा-गाहों में

शरफ़ मुजद्दिदीशरफ़ मुजद्दिदी

1 min read · 12.4K reads

है जो रंग उस की जल्वा-गाहों में

देखता हूँ वही निगाहों में

सैर को आ गया वो जान-ए-जहाँ

पड़ गई जान सैर-गाहों में

अब तो मय-ख़ानों से भी कुछ बढ़ कर

जाम चलते हैं ख़ानक़ाहों में

मेरा दावा है इश्क़ में सच्चा

दीदा-ए-तर हैं दो गवाहों में

बद-गुमानी न कर 'शरफ़' पे कि वो

दिल से है तेरे ख़ैर-ख़्वाहों में

शरफ़ मुजद्दिदी
About the poet

शरफ़ मुजद्दिदी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like