तुम ने पूछा नहीं कभी हम को

शरफ़ मुजद्दिदीशरफ़ मुजद्दिदी

1 min read · 12.4K reads

तुम ने पूछा नहीं कभी हम को

तुम से उम्मीद ये न थी हम को

रोते देखा मुझे तो फ़रमाया

आ न जाए कहीं हँसी हम को

जिस नज़र से कि चाहते थे हम

तुम ने देखा नहीं कभी हम को

हाए कहना किसी का जाते हुए

कीजिए रुख़्सत हँसी ख़ुशी हम को

ओ जवानों की जान हम से हिजाब

याद है तेरी कम-सिनी हम को

हाए क्या भोले-पन से कहते हैं

घूरती क्यूँ है आरसी हम को

मुद्दतों में हुज़ूर-ए-यार 'शरफ़'

आज लाई है बे-ख़ुदी हम को

शरफ़ मुजद्दिदी
About the poet

शरफ़ मुजद्दिदी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like