तड़प के लौट के आँसू बहा के देख लिया

शरफ़ मुजद्दिदीशरफ़ मुजद्दिदी

1 min read · 12.4K reads

तड़प के लौट के आँसू बहा के देख लिया

लगी न दिल की तुझे दिल लगा के देख लिया

किसी ने दाद न दी कुछ फ़साना-ए-दिल की

उन्हें भी दर्द-ए-मोहब्बत सुना के देख लिया

किसे उमीद थी आओगे तुम दम-ए-आख़िर

बड़ा कमाल किया तुम ने आ के देख लिया

कहा था मैं ने कि दुश्वार दिल का लेना है

वो बोले दूर से मुझ को दिखा के देख लिया

ग़ज़ब किया कि चखा कर मय-ए-सुख़न का मज़ा

'शरफ़' से शख़्स को बे-ख़ुद बना के देख लिया

शरफ़ मुजद्दिदी
About the poet

शरफ़ मुजद्दिदी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी