आँखों को सूझता ही नहीं कुछ सिवा-ए-दोस्त

शरफ़ मुजद्दिदीशरफ़ मुजद्दिदी

1 min read · 12.4K reads

आँखों को सूझता ही नहीं कुछ सिवा-ए-दोस्त

कानों में आ रही है बराबर सदा-ए-दोस्त

कैसी वफ़ा सितम से भी उस ने उठाए हाथ

रह रह के याद अब आती है तर्ज़-ए-जफ़ा-ए-दोस्त

सीने में दाग़-हा-ए-मोहब्बत की है बहार

फूला है ख़ूब ये चमन दिल-कुशा-ए-दोस्त

दिल में मिरे जिगर में मिरे आँख में मिरी

हर जा है दोस्त और नहीं मिलती है जा-ए-दोस्त

मुद्दत से पाँव तोड़े हुए बैठे थे 'शरफ़'

आख़िर उड़ा के ले ही चली अब हवा-ए-दोस्त

शरफ़ मुजद्दिदी
About the poet

शरफ़ मुजद्दिदी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like