पड़ीं ये किस के जल्वे पर निगाहें

शरफ़ मुजद्दिदीशरफ़ मुजद्दिदी

1 min read · 12.4K reads

पड़ीं ये किस के जल्वे पर निगाहें

निगाहें बन गईं ख़ुद जल्वा-गाहें

कहे मुझ से न कोई ज़ब्त-ए-ग़म को

अभी मुँह से निकल जाएँगी आहें

सुलूक अपना है उन के नक़्श-ए-पा पर

यही हैं मंज़िल-ए-इरफ़ाँ की राहें

उन्हें देखें वो देखें या न देखें

उन्हें चाहें वो चाहें या न चाहें

चलाए थे जिन्हों ने तीर दिल पर

हम आँखों में लिए हैं वो निगाहें

नतीजा है ये आहें खींचने का

हमें खींचे लिए फिरती हैं आहें

'शरफ़' किस ने ये डाली आँख में आँख

निगाहों से निकल आईं निगाहें

शरफ़ मुजद्दिदी
About the poet

शरफ़ मुजद्दिदी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे