तुम नहीं तो कहीं क़रार नहीं

सपना जैनसपना जैन13 Sept 1986

1 min read · 12.4K reads

तुम नहीं तो कहीं क़रार नहीं

अब बहारों का इंतिज़ार नहीं

सिर्फ़ तुम पर यक़ीन है मुझ को

इस ज़माने पे ए'तिबार नहीं

आप की रहबरी से है उम्मीद

मेरा रस्तों पे इख़्तियार नहीं

फूल पर्वत नदी सितारे झील

बिन तुम्हारे कहीं निखार नहीं

सिर्फ़ झगड़ा हुआ है छोटा सा

दोस्ती में कहीं दरार नहीं

मैं ने नंबर लिया है बस यूँही

गुफ़्तुगू का कोई विचार नहीं

जिस की तख़्लीक़ इश्क़ ने की हो

उस सा कोई भी शाहकार नहीं

सपना जैन
About the poet

सपना जैन

जन्म : 13 Sep 1986 | अहमदाबाद, गुजरात

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like