ये पल ज़िंदगी का बिखरने से पहले

सपना जैनसपना जैन13 Sept 1986

1 min read · 12.4K reads

ये पल ज़िंदगी का बिखरने से पहले

तिरे साथ जीना है मरने से पहले

मैं आँखों में सूरत छुपा लूँ तुम्हारी

मिलन की घड़ी ये गुज़रने से पहले

सुनो मेरे दिल पर ज़रा हाथ रख दो

निगाहों से दिल में उतरने से पहले

इजाज़त तो लेती मोहब्बत ये हम से

दिलों में हमारे ठहरने से पहले

हमें शायरी से शग़फ़ ही नहीं था

मोहब्बत की रह से गुज़रने से पहले

ज़रा मशवरा अपनी नींदों से कर लो

मिरे ख़्वाब आँखों में भरने से पहले

सपना जैन
About the poet

सपना जैन

जन्म : 13 Sep 1986 | अहमदाबाद, गुजरात

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like