ज़ीस्त को चाहतों से सजाया कहाँ

सपना जैनसपना जैन13 Sept 1986

1 min read · 12.4K reads

ज़ीस्त को चाहतों से सजाया कहाँ

तुम ने रूठे हुओं को मनाया कहाँ

रौशनी बाँट कर तीरगी में रहे

अपने हिस्से का सूरज बचाया कहाँ

एक ही बार होती है दिल की लगी

दिल जो टूटा तो फिर से लगाया कहाँ

कब से आँखें बिछी हैं ये दहलीज़ पर

जाने वाला पलट कर वो आया कहाँ

सब मुखौटे के अंदर बहुत ख़ुश हुए

हम गिरे तो किसी ने उठाया कहाँ

लोग साहिल से लेते रहे बस मज़ा

डूबते को किसी ने बचाया कहाँ

धूप में अब दुखों की अकेले हैं सब

वो सरों पे मोहब्बत का साया कहाँ

सपना जैन
About the poet

सपना जैन

जन्म : 13 Sep 1986 | अहमदाबाद, गुजरात

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी