ग़म-ज़दा की आँख से आँसू चुरा सकते हैं हम

सपना जैनसपना जैन13 Sept 1986

1 min read · 12.4K reads

ग़म-ज़दा की आँख से आँसू चुरा सकते हैं हम

हाँ किसी रोते हुए को भी हँसा सकते हैं हम

शहद लहजा इंकिसारी दर्द-मंदी और फ़ैज़

ख़ूबियाँ हों ये तो सब का दिल चुरा सकते हैं हम

तल्ख़ियों का ज़हर क्यों घोलें भला रिश्तों में जब

ख़ुश-मिज़ाजी से दिलों में घर बना सकते हैं हम

कब कहा हम ने कि सूरज चाँद ही हम को मिलें

एक जुगनू से भी घर रौशन बना सकते हैं हम

हम मोहब्बत बाँटने वाले वफ़ा के फूल हैं

दोस्तो काँटे भी सीने से लगा सकते हैं हम

दिल है वाबस्ता किसी इक ऐसे प्यारे शख़्स से

वो अगर कह दे तो अपनी जाँ लुटा सकते हैं हम

सपना जैन
About the poet

सपना जैन

जन्म : 13 Sep 1986 | अहमदाबाद, गुजरात

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी