सारा क़ुसूर उस का है कहता था जान-ए-जाँ
बोला तुम्हें भी इश्क़ है तो हम ने कह दी हाँ
तौबा तुम्हारी बज़्म से ऐ इश्क़-ए-ना-मुराद
आने का रास्ता तो है जाने का दर कहाँ
हम ने जला दिए थे कहानी के सब वरक़
बुझ तो गई वो आग प उड़ता रहा धुआँ
थोड़ी सी देर ख़ुद को समझने में क्या हुई
ता-उम्र अपने होने का होता रहा गुमाँ
तुम भी कमाल करती हो 'संजू' कभी कभी
उस ने कहा कि जान दो और तुम ने दे दी जाँ








