अब्र ने चाँद की हिफ़ाज़त की

संजू शब्दितासंजू शब्दिता

1 min read · 12.4K reads

अब्र ने चाँद की हिफ़ाज़त की

चाँद ने ख़ुद भी ख़ूब हिम्मत की

आज दरिया बहुत उदास लगा

एक कतरे ने फिर बग़ावत की

वो परिंदा हवा को छेड़ गया

उस ने क्या ख़ूब ये हिमाक़त की

वक़्त मुंसिफ़ है फ़ैसला देगा

अब ज़रूरत भी क्या अदालत की

धूप का दम निकल गया आख़िर

छाँव होने लगी है शिद्दत की

संजू शब्दिता
About the poet

संजू शब्दिता

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायकविताजोत-कोड़ डालो इस परती आदमी-ज़मीन कोलोहे के तेज़ फाल से तोड़-तोड़ डालो— हीरेन भट्टाचार्य