बद-गुमाँ आज सारी महफ़िल है
जाने किस राह किस की मंज़िल है
हाल-ए-दिल हम बयाँ करें कैसे
शहर का मसअला मुक़ाबिल है
'उम्र बीती है मेरी सहरा में
दूर तक दरिया है न साहिल है
साथ चलना है उन की मजबूरी
दो किनारों की एक मंज़िल है
वो मिरी ग़ज़लों का ही है हिस्सा
वो कहाँ ज़िंदगी में शामिल है
दिल मिरी एक भी नहीं सुनता
कैसा गुस्ताख़ ये मिरा दिल है








