ख़ुद से कुछ यूँ उभर रहे हैं हम

संजू शब्दितासंजू शब्दिता

1 min read · 12.4K reads

ख़ुद से कुछ यूँ उभर रहे हैं हम

इक भँवर में उतर रहे हैं हम

ज़िंदगी कौन जी रहा है यहाँ

मौत में जान भर रहे हैं हम

मौत के बाद ज़िंदगी होगी

ये समझ कर ही मर रहे हैं हम

अब सँवरने का लुत्फ़ जाता रहा

आइने में बिखर रहे हैं हम

इश्क़ पहले भी तो हुआ है हमें

क्या नया है जो डर रहे हैं हम

वक़्त अपनी जगह पे क़ाएम है

बस मुसलसल गुज़र रहे हैं हम

संजू शब्दिता
About the poet

संजू शब्दिता

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like