उदासी की ये आदत ही कहाँ थी
हमें उस की सुहूलत ही कहाँ थी
तुम्हें जाना ही था तो दर खुला था
बहानों की ज़रूरत ही कहाँ थी
ज़रा हम बैठते कुछ बात करते
तुम्हें इतनी सी फ़ुर्सत ही कहाँ थी
सुनो उन दूरियों का अब गिला क्या
हमारे बीच क़ुर्बत ही कहाँ थी
मुक़ाबिल वक़्त से जब जीतना था
हमें उस वक़्त हिम्मत ही कहाँ थी








