ऐब औरों में गिन रहा है वो

संजू शब्दितासंजू शब्दिता

1 min read · 12.4K reads

ऐब औरों में गिन रहा है वो

उस को लगता है यूँ ख़ुदा है वो

मेरी तदबीर को किनारे रख

मेरी तक़दीर लिख रहा है वो

मैं ने माँगा था उस से हक़ अपना

बस इसी बात पर ख़फ़ा है वो

पत्थरों के नगर में ज़िंदा है

लोग कहते हैं आइना है वो

उस की वो ख़ामुशी बताती है

मेरे दुश्मन से जा मिला है वो

संजू शब्दिता
About the poet

संजू शब्दिता

View profile & all 19 Poems / Stories