इक उस के दर के सिवा और मैं किधर जाती
उसे पुकारते ये ज़िंदगी गुज़र जाती
मुझे लगा था वो मेरे बग़ैर मर जाता
उसे लगा था मैं उस के बग़ैर मर जाती
मुझे तो इश्क़ भी प्यारा था और दुनिया भी
जुदा थे रास्ते दोनों के मैं किधर जाती
हज़ारों ऐब हैं मुझ में मगर सुनो तो सही
तुम्हारे प्यार की शिद्दत में मैं सँवर जाती








