आरज़ू-ए-ऐश-कोशी अब तो इक आज़ार है

सलमा हिजाबसलमा हिजाब15 Sept 1949

1 min read · 12.4K reads

आरज़ू-ए-ऐश-कोशी अब तो इक आज़ार है

घर के बाहर घर के अंदर हर तरफ़ बाज़ार है

मुंतज़िर है एक साहिल और शिकस्ता सा वजूद

बीच दरिया में खड़ा है आर है न पार है

सर झुकाया जब भी मैं ने वो पशेमाँ हो गया

हार मेरी जीत है और जीत उस की हार है

बढ़ गई उस की कशिश जब दर क़फ़स के वा हुए

छोड़ देना अब तो उस को और भी दुश्वार है

डूब जाएँगे जज़ीरे किस को इस की फ़िक्र है

बस पिघलती बर्फ़ है और गर्मी-ए-बाज़ार है

दिरहम-ओ-दीनार से अब रौशनी होती नहीं

घर की चौखट के लिए घर का दिया दरकार है

सलमा हिजाब
About the poet

सलमा हिजाब

मूल नाम : Salma Ejaj जन्म : 15 Sep 1949 LCCN : n2012215935

View profile & all 19 Poems / Stories

More from सलमा हिजाब

  1. कभी तेरे ख़त को जला दिया कभी नाम लिख के मिटा दिया

    कभी तेरे ख़त को जला दिया कभी नाम लिख के मिटा दियाये मिरी अना का सवाल था तुझे याद कर के भुला दिया

    12.4K reads
  2. एक सरगोशी में अपनी बात कह जाता है कौन

    एक सरगोशी में अपनी बात कह जाता है कौनपास जब कोई नहीं तो पास आ जाता है कौन

    12.4K reads
  3. जीना क्या है हबाब हो जाना

    जीना क्या है हबाब हो जानाइक हक़ीक़त का ख़्वाब हो जाना

    12.5K reads
  4. सुकून-ए-दिल को मिरा इज़्तिराब क्या जाने

    सुकून-ए-दिल को मिरा इज़्तिराब क्या जानेशिकस्त-ए-ख़्वाब को ताबीर-ए-ख़्वाब क्या जाने

    12.4K reads
  5. रवाँ है वक़्त रवानी में आब जैसा है

    रवाँ है वक़्त रवानी में आब जैसा हैठहर न पाया कहीं भी हबाब जैसा है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानाकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेइक ज़रा देर को कमरे में अँधेरा कर ले— मुनव्वर रानाकविताजोत-कोड़ डालो इस परती आदमी-ज़मीन कोलोहे के तेज़ फाल से तोड़-तोड़ डालो— हीरेन भट्टाचार्यदरियामैं जिस दरिया का गला घोंटकरशहर से परे जंगल में फेंक आई हूँ— हरभजन सिंह