मिरी बयाज़ को शेरों से तुम सजा देना

शाइस्ता यूसुफ़शाइस्ता यूसुफ़

1 min read · 12.4K reads

मिरी बयाज़ को शेरों से तुम सजा देना

मैं एक वहम हूँ मुझ को यक़ीं बना देना

बना के कोई कहानी हमारी हस्ती की

नदी में काग़ज़ी कश्ती कोई बहा देना

बहुत सँभाल के रक्खा है मैं ने फूलों को

जो हो सके इन्हें गुल-दान में सजा देना

चला गया जो कभी लौट कर नहीं आया

मैं लौट आऊँगी मुझ को ज़रा सदा देना

अँधेरा ढूँढता रहता है मेरी परछाईं

जले चराग़ तो चादर मुझे ओढ़ा देना

किताबें सो नहीं पाएँगी मेरे ब'अद कभी

हुआ तू आ के इन्हें लोरियाँ सुना देना

बिखर के रह गई ज़र्रात-ए-ग़म में 'शाइस्ता'

तिरे क़लम से नई शक्ल इक बना देना

शाइस्ता यूसुफ़
About the poet

शाइस्ता यूसुफ़

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like