समझ में आती है बादल की आह-ओ-ज़ारी अब

शाइस्ता यूसुफ़शाइस्ता यूसुफ़

1 min read · 12.4K reads

समझ में आती है बादल की आह-ओ-ज़ारी अब

वो मेहरबान मुझे भी बहुत रुलाता है

मुमासलत ही नहीं साथ रहने वालों में

कोई बताए मुझे किस से मेरा नाता है

लगा कि क़ुफ़्ल मिरे ख़्वाब के दरीचों को

तिरा ख़याल अज़ाबों से क्यूँ डराता है

समझ में आता नहीं ज़िंदा हैं कि मुर्दा हैं

कभी तो मारता है और कभी जिलाता है

हज़ारों तारे हैं तेरी हथेलियों में मगर

तू आ के घर से मेरे चाँद क्यूँ चुराता है

शाइस्ता यूसुफ़
About the poet

शाइस्ता यूसुफ़

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय