जिस ने भी दास्ताँ लिखी होगी

शाइस्ता यूसुफ़शाइस्ता यूसुफ़

1 min read · 12.4K reads

जिस ने भी दास्ताँ लिखी होगी

कुछ तो सच्चाई भी रही होगी

क्यूँ मिरे दर्द को यक़ीं है बहुत

तेरी आँखों में भी नमी होगी

क्या करूँ दूसरे जनम का मैं

ज़िंदगी कल भी अजनबी होगी

कितनी अंधी है आरज़ू मेरी

क्या कभी इस में रौशनी होगी

क़ैद से हो चुकी हूँ फिर आज़ाद

जाने किस ने गवाही दी होगी

शाइस्ता यूसुफ़
About the poet

शाइस्ता यूसुफ़

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like