मैं रिवायत हूँ एक भूली हुई

शाइस्ता यूसुफ़शाइस्ता यूसुफ़

1 min read · 12.4K reads

मैं रिवायत हूँ एक भूली हुई

और तू जिद्दतों में रहता है

मेरी आँखें सवाल करती हैं

क्या ख़ुदा मंज़रों में रहता है

साअतें रक़्स कर रही हैं मगर

मेरा दिल उलझनों में रहता है

परचम-ए-जंग झुक गया लेकिन

वसवसा सा दिलों में रहता है

गो चराग़ाँ किए गए ख़ेमे

पर अंधेरा दिलों में रहता है

आओ मौजों से पूछ कर आएँ

चाँद किन साहिलों में रहता है

शाइस्ता यूसुफ़
About the poet

शाइस्ता यूसुफ़

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like