बस वही लम्हा आँख देखेगी

शाइस्ता यूसुफ़शाइस्ता यूसुफ़

1 min read · 12.4K reads

बस वही लम्हा आँख देखेगी

जिस पे लिक्खा हुआ हो नाम अपना

ऐसा सदियों से होता आया है

लोग करते रहेंगे काम अपना

कुछ हवाएँ गुज़र रही थीं इधर

हम ने पहुँचा दिया पयाम अपना

ज़ेहन कर ले हज़ार-हा कोशिश

दिल भी करता रहेगा काम अपना

चाहती हूँ फ़लक को छू लेना

जानती हूँ मगर मक़ाम अपना

क्या यही है शनाख़्त 'शाइस्ता'

माँ ने जो रख दिया था नाम अपना

शाइस्ता यूसुफ़
About the poet

शाइस्ता यूसुफ़

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like