ग़ुबार-ए-राह बनी मैं रह-ए-ग़ुबार में हूँ

शहनाज़ मुज़म्मिलशहनाज़ मुज़म्मिल

1 min read · 12.4K reads

ग़ुबार-ए-राह बनी मैं रह-ए-ग़ुबार में हूँ

न जाने कौन है मैं जिस के इंतिज़ार में हूँ

वो मुझ से मिलने पलट कर ज़रूर आएगा

बहुत ज़माने से उम्मीद के हिसार में हूँ

ये जब्र-ओ-क़द्र का चक्कर अज़ल से चलता है

कभी ये सोचा नहीं किस के इख़्तियार में हूँ

ये लोग कौन हैं कैसे हैं कुछ नहीं मा'लूम

मैं बस हुजूम का हिस्सा हूँ किस शुमार में हूँ

मुझे भी देंगे वो हिस्सा ये कैसे सोच लिया

मैं इतनी दूर हूँ मैं कब खड़ी क़तार में हूँ

मैं उस की हूँ वो मिरा है बस इतना काफ़ी है

नहीं है जीत की चाहत मैं मस्त हार में हूँ

समझ के भी मुझे समझा नहीं ज़माने ने

ख़िज़ाँ-रसीदा हूँ खोई मगर बहार में हूँ

खड़ी हूँ इश्क़-समुंदर के मैं किनारे पर

चढ़ा है इश्क़ का नश्शा बहुत ख़ुमार में हूँ

शहनाज़ मुज़म्मिल
About the poet

शहनाज़ मुज़म्मिल

जन्म : फ़ैसलाबाद, पंजाब

View profile & all 16 Poems / Stories

More from शहनाज़ मुज़म्मिल

  1. दोस्त बन कर दोस्तों की बेवफ़ाई देखिए

    दोस्त बन कर दोस्तों की बेवफ़ाई देखिएकज-अदाई देखिए बे-ए'तिनाई देखिए

    12.4K reads
  2. जो थे मंज़िलों के फ़िराक़ में सभी रास्ते वो मिटा दिए

    जो थे मंज़िलों के फ़िराक़ में सभी रास्ते वो मिटा दिएसर-ए-शाम ही जो भड़क उठे वो अलाव मैं ने बुझा दिए

    12.4K reads
  3. वो सामने हों मिरे और नज़र झुकी न रहे

    वो सामने हों मिरे और नज़र झुकी न रहेमता-ए-ज़ीस्त लुटा कर कोई कमी न रहे

    12.4K reads
  4. ग़म मुझ से किसी तौर समेटा नहीं जाता

    ग़म मुझ से किसी तौर समेटा नहीं जातापहरा है मिरी सोच पे बोला नहीं जाता

    12.4K reads
  5. मिरी तरह से कहीं ख़ाक छानता होगा

    मिरी तरह से कहीं ख़ाक छानता होगावो अपनी ज़ात के सहरा में खो गया होगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like