ग़म मुझ से किसी तौर समेटा नहीं जाता

शहनाज़ मुज़म्मिलशहनाज़ मुज़म्मिल

1 min read · 12.4K reads

ग़म मुझ से किसी तौर समेटा नहीं जाता

पहरा है मिरी सोच पे बोला नहीं जाता

अब दिल के धड़कने की सदा भी नहीं आती

और क़र्या-ए-ख़्वाहिश से भी निकला नहीं जाता

सज्दे के निशानों से जबीं ज़ख़्म हुई है

और तुझ से मुक़द्दर मिरा बदला नहीं जाता

सूरज के निकलने की ख़बर मुझ को भी करना

ज़ुल्मत-कदा-ए-शब में तो ठहरा नहीं जाता

आँखों में छुपे ख़्वाब भी छिन जाएँ न मुझ से

इस ख़ौफ़ से रौज़न कोई खोला नहीं जाता

हर रोज़ नशेमन पे मिरे गिरती है बिजली

घर मुझ से नया रोज़ बनाया नहीं जाता

हम अपनी अनाओं का भरम रखते हैं 'शहनाज़'

हर बात पे तूफ़ान उठाया नहीं जाता

शहनाज़ मुज़म्मिल
About the poet

शहनाज़ मुज़म्मिल

जन्म : फ़ैसलाबाद, पंजाब

View profile & all 16 Poems / Stories

More from शहनाज़ मुज़म्मिल

  1. दोस्त बन कर दोस्तों की बेवफ़ाई देखिए

    दोस्त बन कर दोस्तों की बेवफ़ाई देखिएकज-अदाई देखिए बे-ए'तिनाई देखिए

    12.4K reads
  2. जो थे मंज़िलों के फ़िराक़ में सभी रास्ते वो मिटा दिए

    जो थे मंज़िलों के फ़िराक़ में सभी रास्ते वो मिटा दिएसर-ए-शाम ही जो भड़क उठे वो अलाव मैं ने बुझा दिए

    12.4K reads
  3. वो सामने हों मिरे और नज़र झुकी न रहे

    वो सामने हों मिरे और नज़र झुकी न रहेमता-ए-ज़ीस्त लुटा कर कोई कमी न रहे

    12.4K reads
  4. मिरी तरह से कहीं ख़ाक छानता होगा

    मिरी तरह से कहीं ख़ाक छानता होगावो अपनी ज़ात के सहरा में खो गया होगा

    12.4K reads
  5. चाक पे रक्खे हैं तस्वीर बना दी जाए

    चाक पे रक्खे हैं तस्वीर बना दी जाएवर्ना उस जगह से ये मिट्टी हटा दी जाए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like