मिरी तरह से कहीं ख़ाक छानता होगा

शहनाज़ मुज़म्मिलशहनाज़ मुज़म्मिल

1 min read · 12.4K reads

मिरी तरह से कहीं ख़ाक छानता होगा

वो अपनी ज़ात के सहरा में खो गया होगा

शरार राख में बाक़ी रहा नहीं कोई

चराग़ दिल का मिरे जल के बुझ गया होगा

जो मेरी झील सी आँखों में डूब डूब गया

सितारा-वार कहीं ख़ुद को ढूँढता होगा

फिर आज क़र्या-ए-जाँ पर अज़ाब उतरे हैं

किसी ने फिर नया तरकश सजा लिया होगा

छलकते जाते हैं मंज़र तमाम आँखों से

दरीचा याद का शायद कोई खुला होगा

समाअ'तों पे मिरी आज कैसी दस्तक है

कोई हवा से पता मेरा पूछता होगा

वो शख़्स मेरा शनासा नहीं तो कौन है वो

किसी को ढूँढता रस्ता भटक गया होगा

नफ़स नफ़स में कोई आश्कार होता है

जो मेरे दिल के क़रीं है मिरा ख़ुदा होगा

तिरी तलाश में वो मुंतशिर हुआ ऐसा

सुराग़ अपना भी उस को न मिल सका होगा

बदलती रुत में वो कैसा बदल गया 'शहनाज़'

बिछड़ के मुझ से कभी वो भी सोचता होगा

शहनाज़ मुज़म्मिल
About the poet

शहनाज़ मुज़म्मिल

जन्म : फ़ैसलाबाद, पंजाब

View profile & all 16 Poems / Stories

More from शहनाज़ मुज़म्मिल

  1. दोस्त बन कर दोस्तों की बेवफ़ाई देखिए

    दोस्त बन कर दोस्तों की बेवफ़ाई देखिएकज-अदाई देखिए बे-ए'तिनाई देखिए

    12.4K reads
  2. जो थे मंज़िलों के फ़िराक़ में सभी रास्ते वो मिटा दिए

    जो थे मंज़िलों के फ़िराक़ में सभी रास्ते वो मिटा दिएसर-ए-शाम ही जो भड़क उठे वो अलाव मैं ने बुझा दिए

    12.4K reads
  3. वो सामने हों मिरे और नज़र झुकी न रहे

    वो सामने हों मिरे और नज़र झुकी न रहेमता-ए-ज़ीस्त लुटा कर कोई कमी न रहे

    12.4K reads
  4. ग़म मुझ से किसी तौर समेटा नहीं जाता

    ग़म मुझ से किसी तौर समेटा नहीं जातापहरा है मिरी सोच पे बोला नहीं जाता

    12.4K reads
  5. चाक पे रक्खे हैं तस्वीर बना दी जाए

    चाक पे रक्खे हैं तस्वीर बना दी जाएवर्ना उस जगह से ये मिट्टी हटा दी जाए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like