दोस्त बन कर दोस्तों की बेवफ़ाई देखिए

शहनाज़ मुज़म्मिलशहनाज़ मुज़म्मिल

1 min read · 12.4K reads

दोस्त बन कर दोस्तों की बेवफ़ाई देखिए

कज-अदाई देखिए बे-ए'तिनाई देखिए

रहगुज़ार-ए-शौक़ में हम रख तो बैठे हैं क़दम

जाने कब मंज़िल पे हो अपनी रसाई देखिए

किस बला का सेहर था उन की निगाह-ए-नाज़ में

दिल ने ख़ुद बढ़ कर नज़र की चोट खाई देखिए

मेरे सज्दों के मुक़द्दर में वो संग-ए-दर न था

मेरी पेशानी पे दाग़-ए-ना-रसाई देखिए

इश्क़ में नाम-ओ-नसब का किस को रहता है ख़याल

है नसीब-ए-इश्क़ में तो जग-हँसाई देखिए

ज़िंदगी में हम ने देखीं उलझनें ही उलझनें

उलझनों से किस तरह होगी रिहाई देखिए

ज़िंदगी का एक पल भी चैन से गुज़रा नहीं

जब से की तस्लीम दिल की रहनुमाई देखिए

आप ने नाराज़ हो कर जब से आँखें फेर लीं

मेरी दुश्मन बन गई सारी ख़ुदाई देखिए

जल रही हूँ कब से ऐ शहनाज़ अपनी आग में

अब सरीर-ए-ख़ामा की शो'ला-नवाई देखिए

शहनाज़ मुज़म्मिल
About the poet

शहनाज़ मुज़म्मिल

जन्म : फ़ैसलाबाद, पंजाब

View profile & all 16 Poems / Stories

More from शहनाज़ मुज़म्मिल

  1. जो थे मंज़िलों के फ़िराक़ में सभी रास्ते वो मिटा दिए

    जो थे मंज़िलों के फ़िराक़ में सभी रास्ते वो मिटा दिएसर-ए-शाम ही जो भड़क उठे वो अलाव मैं ने बुझा दिए

    12.4K reads
  2. वो सामने हों मिरे और नज़र झुकी न रहे

    वो सामने हों मिरे और नज़र झुकी न रहेमता-ए-ज़ीस्त लुटा कर कोई कमी न रहे

    12.4K reads
  3. ग़म मुझ से किसी तौर समेटा नहीं जाता

    ग़म मुझ से किसी तौर समेटा नहीं जातापहरा है मिरी सोच पे बोला नहीं जाता

    12.4K reads
  4. मिरी तरह से कहीं ख़ाक छानता होगा

    मिरी तरह से कहीं ख़ाक छानता होगावो अपनी ज़ात के सहरा में खो गया होगा

    12.4K reads
  5. चाक पे रक्खे हैं तस्वीर बना दी जाए

    चाक पे रक्खे हैं तस्वीर बना दी जाएवर्ना उस जगह से ये मिट्टी हटा दी जाए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like