वो सामने हों मिरे और नज़र झुकी न रहे

शहनाज़ मुज़म्मिलशहनाज़ मुज़म्मिल

1 min read · 12.4K reads

वो सामने हों मिरे और नज़र झुकी न रहे

मता-ए-ज़ीस्त लुटा कर कोई कमी न रहे

दिए जलाए हैं मैं ने खुले दरीचों पर

ऐ तुंद-ओ-तेज़ हवा तुझ को बरहमी न रहे

बताओ ऐसा भी मंज़र नज़र से गुज़रा है

चराग़ जलते रहें और रौशनी न रहे

कोई भी लम्हा गुज़रता नहीं है तेरे बग़ैर

तअ'ल्लुक़ात में ऐसी भी चाशनी न रहे

हमारे हौसले को देख कर ये कहते हो

ज़बान बंद रहे आँख में नमी न रहे

मिले जो रौशनी तुझ से तो ज़ुल्मतें कम हों

कि तेरे बा'द मिरी जान ज़िंदगी न रहे

लबों पे आ गया दम अपना हब्स मौसम में

हवा-ए-अब्र-ए-बहाराँ यूँही थमी न रहे

शहनाज़ मुज़म्मिल
About the poet

शहनाज़ मुज़म्मिल

जन्म : फ़ैसलाबाद, पंजाब

View profile & all 16 Poems / Stories

More from शहनाज़ मुज़म्मिल

  1. दोस्त बन कर दोस्तों की बेवफ़ाई देखिए

    दोस्त बन कर दोस्तों की बेवफ़ाई देखिएकज-अदाई देखिए बे-ए'तिनाई देखिए

    12.4K reads
  2. जो थे मंज़िलों के फ़िराक़ में सभी रास्ते वो मिटा दिए

    जो थे मंज़िलों के फ़िराक़ में सभी रास्ते वो मिटा दिएसर-ए-शाम ही जो भड़क उठे वो अलाव मैं ने बुझा दिए

    12.4K reads
  3. ग़म मुझ से किसी तौर समेटा नहीं जाता

    ग़म मुझ से किसी तौर समेटा नहीं जातापहरा है मिरी सोच पे बोला नहीं जाता

    12.4K reads
  4. मिरी तरह से कहीं ख़ाक छानता होगा

    मिरी तरह से कहीं ख़ाक छानता होगावो अपनी ज़ात के सहरा में खो गया होगा

    12.4K reads
  5. चाक पे रक्खे हैं तस्वीर बना दी जाए

    चाक पे रक्खे हैं तस्वीर बना दी जाएवर्ना उस जगह से ये मिट्टी हटा दी जाए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like