चाक पे रक्खे हैं तस्वीर बना दी जाए
वर्ना उस जगह से ये मिट्टी हटा दी जाए
तुम ने क्या सोच के रक्खा है यहाँ कूज़ा-गरो
गर नहीं ढालना तो वज्ह बता दी जाए
रंग-ओ-ख़ुशबू तो अज़ल से मिरी कमज़ोरी है
सब्ज़ मौसम से मिरी दुनिया सजा दी जाए
हो गया कूचा-ए-तोहमत में तो जीना मुश्किल
जुर्म की अब तो सज़ा हम को सुना दी जाए
आइना-ख़ाने में हैरान से सब बैठे हैं
इन ज़मीं-ज़ादों की हैरत ही मिटा दी जाए
फ़ैसला पार उतरने का किया है 'शहनाज़'
अब ज़रा आख़िरी कश्ती भी जला दी जाए








