कहाँ फ़ुर्क़त में है दिलदार उठना बैठना चलना

शबाबशबाब

1 min read · 12.4K reads

कहाँ फ़ुर्क़त में है दिलदार उठना बैठना चलना

तेरे आशिक़ को है दुश्वार उठना बैठना चलना

तुम्हारा वहशी-ए-लाग़र न ठहरा शहर में दम भर

पसंद आया सर-ए-कोहसार उठना बैठना चलना

फ़क़ीराना किसी के ज़ेर-ए-साए हम भी रहते हैं

हमेशा है पस-ए-दीवार उठना बैठना चलना

कहें क्या दोस्तो इस इश्क़ ने आजिज़ किया हम को

गिराँ होता है अब हर बार उठना बैठना चलना

'शबाब' इस बे-ख़ुदी में मश्ग़ला है बस यही बाक़ी

मियान-ए-कूचा-ए-दिलदार उठना बैठना चलना

शबाब
About the poet

शबाब

View profile & all 6 Poems / Stories

More from शबाब

  1. देख क्या तेरी जुदाई में है हालत मेरी

    देख क्या तेरी जुदाई में है हालत मेरीकोई पहचान नहीं सकता है सूरत मेरी

    12.4K reads
  2. कभी भूल कर भी न बात की मुझे दिल से ऐसा भुला दिया

    कभी भूल कर भी न बात की मुझे दिल से ऐसा भुला दियाकहूँ क्या मैं तेरी शरारतें कि जिगर को तू ने जला दिया

    12.4K reads
  3. अभी तक उन के वही सितम हैं जफ़ा की ख़ू भी नहीं गई है

    अभी तक उन के वही सितम हैं जफ़ा की ख़ू भी नहीं गई हैवो रंजिशें भी नहीं गई हैं वो गुफ़्तुगू भी नहीं गई है

    12.4K reads
  4. आशिक़ की जान जाती है इस बाँकपन को छोड़

    आशिक़ की जान जाती है इस बाँकपन को छोड़ऐ बुत ख़ुदा के वास्ते अपने चलन को छोड़

    12.5K reads
  5. शबाब के शेर

    मैं तिरे हुस्न का ख़ल्वत में तमाशाई हूँआईना सीख न जाए कहीं हैरत मेरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like