आशिक़ की जान जाती है इस बाँकपन को छोड़

शबाबशबाब

1 min read · 12.5K reads

आशिक़ की जान जाती है इस बाँकपन को छोड़

ऐ बुत ख़ुदा के वास्ते अपने चलन को छोड़

बुलबुल न रहम आएगा सय्याद को कभी

है जान अगर अज़ीज़ तो तू इस चमन को छोड़

उस का यही तरीक़ रहा आशिक़ों के साथ

ऐ दिल बस अब शिकायत-ए-चर्ख़-ए-कुहन को छोड़

सहरा की सम्त पाँव बढ़े जाते हैं दिल आ

वहशत पुकारती है कि हुब्बुलवतन को छोड़

बसने को चल तू दश्त-ए-ख़िज़ाँ-दीदा में 'शबाब'

गुलज़ार में बहार-ए-गुल-ओ-नस्तरन को छोड़

शबाब
About the poet

शबाब

View profile & all 6 Poems / Stories

More from शबाब

  1. देख क्या तेरी जुदाई में है हालत मेरी

    देख क्या तेरी जुदाई में है हालत मेरीकोई पहचान नहीं सकता है सूरत मेरी

    12.4K reads
  2. कभी भूल कर भी न बात की मुझे दिल से ऐसा भुला दिया

    कभी भूल कर भी न बात की मुझे दिल से ऐसा भुला दियाकहूँ क्या मैं तेरी शरारतें कि जिगर को तू ने जला दिया

    12.4K reads
  3. कहाँ फ़ुर्क़त में है दिलदार उठना बैठना चलना

    कहाँ फ़ुर्क़त में है दिलदार उठना बैठना चलनातेरे आशिक़ को है दुश्वार उठना बैठना चलना

    12.4K reads
  4. अभी तक उन के वही सितम हैं जफ़ा की ख़ू भी नहीं गई है

    अभी तक उन के वही सितम हैं जफ़ा की ख़ू भी नहीं गई हैवो रंजिशें भी नहीं गई हैं वो गुफ़्तुगू भी नहीं गई है

    12.4K reads
  5. शबाब के शेर

    मैं तिरे हुस्न का ख़ल्वत में तमाशाई हूँआईना सीख न जाए कहीं हैरत मेरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like