अभी तक उन के वही सितम हैं जफ़ा की ख़ू भी नहीं गई है

शबाबशबाब

1 min read · 12.4K reads

अभी तक उन के वही सितम हैं जफ़ा की ख़ू भी नहीं गई है

वो रंजिशें भी नहीं गई हैं वो गुफ़्तुगू भी नहीं गई है

नशेमन अपना उठा न याँ से ख़िज़ाँ जो आई तो आई बुलबुल

बहार रुख़्सत अभी हुई है गुलों की बू भी नहीं गई है

गई जवानी तो जाए दिलबर मुझे है उल्फ़त हनूज़ बाक़ी

वो इल्तिजा भी नहीं गई है वो जुस्तुजू भी नहीं गई है

ये रश्क-ए-बुलबुल कि जान देने को तू अभी से तड़प रही है

अभी तो है बू-ए-गुल चमन में वो कू-ब-कू भी नहीं गई है

'शबाब' बोसा लिया जो मैं ने तो क्या बिगड़ कर वो शोख़ बोला

अदब ज़रा भी नहीं है तुझ को हया तो छू भी नहीं गई है

शबाब
About the poet

शबाब

View profile & all 6 Poems / Stories

More from शबाब

  1. देख क्या तेरी जुदाई में है हालत मेरी

    देख क्या तेरी जुदाई में है हालत मेरीकोई पहचान नहीं सकता है सूरत मेरी

    12.4K reads
  2. कभी भूल कर भी न बात की मुझे दिल से ऐसा भुला दिया

    कभी भूल कर भी न बात की मुझे दिल से ऐसा भुला दियाकहूँ क्या मैं तेरी शरारतें कि जिगर को तू ने जला दिया

    12.4K reads
  3. कहाँ फ़ुर्क़त में है दिलदार उठना बैठना चलना

    कहाँ फ़ुर्क़त में है दिलदार उठना बैठना चलनातेरे आशिक़ को है दुश्वार उठना बैठना चलना

    12.4K reads
  4. आशिक़ की जान जाती है इस बाँकपन को छोड़

    आशिक़ की जान जाती है इस बाँकपन को छोड़ऐ बुत ख़ुदा के वास्ते अपने चलन को छोड़

    12.5K reads
  5. शबाब के शेर

    मैं तिरे हुस्न का ख़ल्वत में तमाशाई हूँआईना सीख न जाए कहीं हैरत मेरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like