कभी भूल कर भी न बात की मुझे दिल से ऐसा भुला दिया

शबाबशबाब

1 min read · 12.4K reads

कभी भूल कर भी न बात की मुझे दिल से ऐसा भुला दिया

कहूँ क्या मैं तेरी शरारतें कि जिगर को तू ने जला दिया

वो बनाओ करने हैं बैठते तो सभों से लेते हैं ख़िदमतें

कभी मल दी मिस्सी रक़ीब ने कभी सुर्मा मैं ने लगा दिया

ग़म-ए-इश्क़ की सुनी दास्ताँ तो कलेजा थाम के यार ने

ये कहा कि क़िस्सा अजीब था मिरे दिल को उस ने कुढ़ा दिया

मिरे ख़त को उस ने न जब पढ़ा मिरे नामा-बर को भी ग़म हुआ

कहा मुद्दतों का जो आसरा था वो आज तुम ने मिटा दिया

कभी पूछा मैं ने बहिश्त को कि बताओ तो वो है किस तरफ़

तो 'शबाब' कूचा-ए-यार का मुझे ज़ाहिदों ने पता दिया

शबाब
About the poet

शबाब

View profile & all 6 Poems / Stories

More from शबाब

  1. देख क्या तेरी जुदाई में है हालत मेरी

    देख क्या तेरी जुदाई में है हालत मेरीकोई पहचान नहीं सकता है सूरत मेरी

    12.4K reads
  2. कहाँ फ़ुर्क़त में है दिलदार उठना बैठना चलना

    कहाँ फ़ुर्क़त में है दिलदार उठना बैठना चलनातेरे आशिक़ को है दुश्वार उठना बैठना चलना

    12.4K reads
  3. अभी तक उन के वही सितम हैं जफ़ा की ख़ू भी नहीं गई है

    अभी तक उन के वही सितम हैं जफ़ा की ख़ू भी नहीं गई हैवो रंजिशें भी नहीं गई हैं वो गुफ़्तुगू भी नहीं गई है

    12.4K reads
  4. आशिक़ की जान जाती है इस बाँकपन को छोड़

    आशिक़ की जान जाती है इस बाँकपन को छोड़ऐ बुत ख़ुदा के वास्ते अपने चलन को छोड़

    12.5K reads
  5. शबाब के शेर

    मैं तिरे हुस्न का ख़ल्वत में तमाशाई हूँआईना सीख न जाए कहीं हैरत मेरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम