वक़्त से पहले हुई शाम गिला किस से करूँ

रूमाना रूमीरूमाना रूमी

1 min read · 12.4K reads

वक़्त से पहले हुई शाम गिला किस से करूँ

रह गए कितने मिरे काम गिला किस से करूँ

अपनी नाकाम तमन्ना का सबब मैं तो न थी

आ गया मुझ पे ही इल्ज़ाम गिला किस से करूँ

दिल हिरासाँ है बहुत देख के अंजाम-ए-वफ़ा

ऐ मिरी हसरत-ए-नाकाम गिला किस से करूँ

अब तो वो मुझ से मिलाता ही नहीं अपनी नज़र

अब छलकते ही नहीं जाम गिला किस से करूँ

मेरे क़दमों ने मिरा साथ कहाँ छोड़ दिया

मंज़िल-ए-शौक़ थी दो-गाम गिला किस से करूँ

हिज्र का रोग भी रुस्वाई भी पाई 'रूमी'

पूछ मत इश्क़ का अंजाम गिला किस से करूँ

रूमाना रूमी
About the poet

रूमाना रूमी

उपनाम : 'रूमी' मूल नाम : रूमाना रूमी

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like