ख़िज़ाँ ने सताया न ख़ारों ने लूटा

रूमाना रूमीरूमाना रूमी

1 min read · 12.4K reads

ख़िज़ाँ ने सताया न ख़ारों ने लूटा

गुलों ने दिए दुख बहारों ने लूटा

फ़लाही रियासत का नक़्शा दिखा कर

ग़रीबों को सरमाया-कारों ने लूटा

जो इस्लाम के नाम पर चल रहे थे

मज़ा उन सियासी इदारों ने लूटा

कड़े वक़्त पर काम आना था जिन को

वतन को उन्हीं जाँ-निसारों ने लौटा

तुझे क़ाज़ी-ए-शहर कैसे बताऊँ

मिरा घर मिरे पहरा-दारों ने लूटा

ब-ज़ाहिर थे रहबर पस-ए-पर्दा रहज़न

क़यादत को उम्मीद-वारों ने लूटा

जो इमदाद तूफ़ाँ के मारों को आई

उसे ख़ूब तक़्सीम-कारों ने लूटा

कभी सोचती हूँ कि क़ौमी ख़ज़ाना

वज़ाहत-तलब गोशवारों ने लूटा

हक़ीक़त तो ये है कि मेरे वतन को

वतन दोस्त तख़रीब-कारों ने लूटा

तलातुम में पहले ही जो लुट चुके थे

ऐ 'रूमी' उन्हें फिर किनारों ने लूटा

रूमाना रूमी
About the poet

रूमाना रूमी

उपनाम : 'रूमी' मूल नाम : रूमाना रूमी

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी