कई सवाल मचलते हैं हर सवाल के बा'द

रूमाना रूमीरूमाना रूमी

1 min read · 12.4K reads

कई सवाल मचलते हैं हर सवाल के बा'द

शब-ए-विसाल से पहले शब-ए-विसाल के बा'द

न जाने क्यूँ ये मिरा दिल धड़कने लगता है

तिरे ख़याल से पहले तिरे ख़याल के बा'द

हर एक दाव से वाक़िफ़ थी ऐ मिरे हमदम

मैं तेरी चाल से पहले मैं तेरी चाल के बा'द

न जाने क्यूँ तिरी यादें तवाफ़ करती हैं

किसी मलाल से पहले किसी मलाल के बा'द

तिरी क़सम तिरा चेहरा ही रू-ब-रू था मिरे

तिरे सवाल से पहले तिरे सवाल के बा'द

फ़ज़ा में क़ौस-ए-क़ुज़ह सी बिखर गई हर सम्त

तिरे जमाल से पहले तिरे जमाल के बा'द

कहाँ थी एक ही हालत मिरे दिल-ओ-जाँ की

तिरे ख़याल से पहले तिरे ख़याल के बा'द

अमीर-ए-शहर उन्हें याद कर जो साथ रहे

तिरे ज़वाल से पहले तिरे ज़वाल के बा'द

कोई है 'रूमी' मुसलसल सवाल करता है

मिरे सवाल से पहले मिरे सवाल के बा'द

रूमाना रूमी
About the poet

रूमाना रूमी

उपनाम : 'रूमी' मूल नाम : रूमाना रूमी

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like