इस तरह टूट के राहों में न बिखरा होता
मैं ने इस दिल को हिफ़ाज़त से जो रक्खा होता
डूब जाने में क़बाहत तो नहीं थी लेकिन
कोई दरिया तो मिरी सोच से गहरा होता
दश्त में जाते ही तुम लौट के वापस आए
कम से कम ख़ाक को उड़ते हुए देखा होता
पा-ब-ज़ंजीर कहाँ होती शिकस्ता-पाई
रास्तों ने जो मिरा साथ निभाया होता
जाने क्या सोच के चुप हूँ मैं वगर्ना ज़ालिम
देखते सब सर-ए-मक़्तल वो तमाशा होता
गर जवाँ रहता मिरे अज़्म का सूरज 'रेशम'
मेरी राहों में भला क्यों ये अंधेरा होता








