इक ख़याल-अफ़रोज़ मौज आई तो थी

राशिदा माहीन मलिकराशिदा माहीन मलिक

1 min read · 12.4K reads

इक ख़याल-अफ़रोज़ मौज आई तो थी

मैं ने अपनी सत्र महकाई तो थी

तुम नहीं थे याद थी हर सू मुहीत

मैं नहीं थी मेरी तन्हाई तो थी

दर-ब-दर बे-पैरहन था ख़्वाब-ए-इश्क़

मैं ने उस को आँख पहनाई तो थी

फिर मुझे उस ने कहा सब झूट है

एक लम्हे को मैं घबराई तो थी

दूर तक बिछता चला जाता था शौक़

कुछ नहीं था दश्त-पैमाई तो थी

क्यूँ मुझे दरिया बुलाता है क़रीब

उस की आँखों में भी गहराई तो थी

क्यूँ ज़मीन-ओ-आसमाँ हैं रक़्स में

और क्या था एक अंगड़ाई तो थी

लम्हा भर को ही ढला था आफ़्ताब

लम्हा भर को राह धुँदलाई तो थी

मैं कि हक़ पर डट गई थी 'राशिदा'

उस की बातों में भी सच्चाई तो थी

राशिदा माहीन मलिक
About the poet

राशिदा माहीन मलिक

जन्म : मुल्तान, पंजाब

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश