रंग ख़ुशबू और गुल-ओ-गुलज़ार की है रौशनी

राशिदा माहीन मलिकराशिदा माहीन मलिक

1 min read · 12.4K reads

रंग ख़ुशबू और गुल-ओ-गुलज़ार की है रौशनी

मेरी नस नस में तुम्हारे प्यार की है रौशनी

मेरे होंटों पर उजाले हैं लब-ए-दिलदार के

मेरी आँखों में निगाह-ए-यार की है रौशनी

राहत-ए-जाँ के उजाले देखती हूँ जा-ब-जा

बाग़ में क़ुर्बत के बर्ग-ओ-बार की है रौशनी

तेरी ख़ुशबू इस तरह उतरी है रूह-ओ-जिस्म में

मेरी साँसों में तिरी महकार की है रौशनी

एक दीवार-ए-रिफ़ाक़त जो पस-ए-दीवार है

मेरी दीवारों पे उस दीवार की है रौशनी

अब चराग़ों को बुझा दे ऐ हवा-ए-नीम-शब

ताक़ में मेरे मिरे दिलदार की है रौशनी

राशिदा माहीन मलिक
About the poet

राशिदा माहीन मलिक

जन्म : मुल्तान, पंजाब

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like