आने वाले साल की सारी सुंदर शामें तेरे नाम

राशिदा माहीन मलिकराशिदा माहीन मलिक

1 min read · 12.4K reads

आने वाले साल की सारी सुंदर शामें तेरे नाम

बनती सँवरती और बिगड़ती कच्ची नींदें तेरे नाम

गजरों जैसी होश उड़ाती ख़ुशबू के एहसास में गुम

ठंडी मीठी मस्त नशीली रेशम बाँहें तेरे नाम

उजले उजले रंग रसीले रौशन सब्ज़ सुनहरे ख़्वाब

और इन ख़्वाबों से वाबस्ता वस्ल की बातें तेरे नाम

वज्द में आई क़ैदी लम्हों की बीनाई के सदक़े

जीवन संग बिखरने वाली बोझल साँसें तेरे नाम

राशिदा माहीन मलिक
About the poet

राशिदा माहीन मलिक

जन्म : मुल्तान, पंजाब

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like