ख़ता-ए-इश्क़ ये तस्लीम है कि हम से हुई

रशीदा अयाँरशीदा अयाँ4 Mar 1932

1 min read · 12.4K reads

ख़ता-ए-इश्क़ ये तस्लीम है कि हम से हुई

ये जुरअत हम को मगर आप के करम से हुई

जहान-ए-इश्क़ में अहल-ए-जुनूँ भी कम तो न थे

हुई शनाख़्त इस अक़्लीम की तो हम से हुई

क़तील-ए-इश्क़ किया फिर गले लगाए रहा

कि इब्तिदा-ए-मोहब्बत भी इक सितम से हुई

मुझे तो जानने वाले भी कम ही जानते हैं

मिरी शनाख़्त सर-ए-मुल्क फ़न क़लम से हुई

जो बहर-ए-इश्क़ में ग़र्क़ाब हो गए उन की

ख़बर हुई है तो लहरों के ज़ेर-ओ-बम से हुई

दिलों में इश्क़ की शम्ओं' की रौशनी दो-चंद

अगर हुई है अयाँ आप ही के दम से हुई

रशीदा अयाँ
About the poet

रशीदा अयाँ

मूल नाम : सय्यदा रशीदा बेगम जन्म : 04 Mar 1932 | मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 10 Poems / Stories

More from रशीदा अयाँ

  1. बैठे बैठे मुस्कुरा दी ख़ुद ही घबराई कभी

    बैठे बैठे मुस्कुरा दी ख़ुद ही घबराई कभीप्यार के मौसम में ऐसी भी घड़ी आई कभी

    12.4K reads
  2. मिरे क़लम का अगर सर कभी क़लम होगा

    मिरे क़लम का अगर सर कभी क़लम होगानया फ़साना-ए-दर्द-ओ-अलम रक़म होगा

    12.4K reads
  3. रेहल पे हाथों की रख कर मैं रुख़ का सहीफ़ा सोचूँ हूँ

    रेहल पे हाथों की रख कर मैं रुख़ का सहीफ़ा सोचूँ हूँऔर अगर कुछ बन नहीं पड़ता चुपके चुपके रो लूँ हूँ

    12.4K reads
  4. बात लाखों की सही पर वो नहीं माने तो

    बात लाखों की सही पर वो नहीं माने तोसच की मीज़ान पे रख कर भी न गर्दाने तो

    12.4K reads
  5. उसी की हो गई हूँ रफ़्ता रफ़्ता

    उसी की हो गई हूँ रफ़्ता रफ़्ताउसी में खो गई हूँ रफ़्ता रफ़्ता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश