मिरे क़लम का अगर सर कभी क़लम होगा

रशीदा अयाँरशीदा अयाँ4 Mar 1932

1 min read · 12.4K reads

मिरे क़लम का अगर सर कभी क़लम होगा

नया फ़साना-ए-दर्द-ओ-अलम रक़म होगा

ये मानती हूँ मिटा देगा मेरा दौर मुझे

नए ज़माने का इस ख़ाक से जनम होगा

मैं अपने आप की पहचान भूल बैठी हूँ

अब इस से और बड़ा क्या कोई सितम होगा

न जाने क्यूँ मुझे सच बोलने की आदत है

ये जान कर कि हर इक गाम सर क़लम होगा

चलो उठाते हैं ऐवान-ए-वक़्त का मलबा

उसी में दफ़्न मिरी ज़ात का सनम होगा

फ़लक ने मूँद लीं आँखें ज़मीं ने रोकी साँस

'अयाँ' का आज नई राह पर क़दम होगा

रशीदा अयाँ
About the poet

रशीदा अयाँ

मूल नाम : सय्यदा रशीदा बेगम जन्म : 04 Mar 1932 | मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 10 Poems / Stories

More from रशीदा अयाँ

  1. बैठे बैठे मुस्कुरा दी ख़ुद ही घबराई कभी

    बैठे बैठे मुस्कुरा दी ख़ुद ही घबराई कभीप्यार के मौसम में ऐसी भी घड़ी आई कभी

    12.4K reads
  2. रेहल पे हाथों की रख कर मैं रुख़ का सहीफ़ा सोचूँ हूँ

    रेहल पे हाथों की रख कर मैं रुख़ का सहीफ़ा सोचूँ हूँऔर अगर कुछ बन नहीं पड़ता चुपके चुपके रो लूँ हूँ

    12.4K reads
  3. बात लाखों की सही पर वो नहीं माने तो

    बात लाखों की सही पर वो नहीं माने तोसच की मीज़ान पे रख कर भी न गर्दाने तो

    12.4K reads
  4. उसी की हो गई हूँ रफ़्ता रफ़्ता

    उसी की हो गई हूँ रफ़्ता रफ़्ताउसी में खो गई हूँ रफ़्ता रफ़्ता

    12.4K reads
  5. हर एक दौर में मंज़र बदलते रहते हैं

    हर एक दौर में मंज़र बदलते रहते हैंहमारी फ़िक्र के मेहवर बदलते रहते हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like