बैठे बैठे मुस्कुरा दी ख़ुद ही घबराई कभी
प्यार के मौसम में ऐसी भी घड़ी आई कभी
आप का दामन तो साहिल रेत का साबित हुआ
मौज-ए-अश्क-ए-ख़ूँ भी जिस को तर न कर पाई कभी
अपने सर ले कर ज़माने भर की सारी तोहमतें
दफ़्न कर दी अपनी ख़ामोशी में गोयाई कभी
साथ गुज़रे चंद लम्हों की सुनहरी याद से
चलने लगती है मिरे साँसों में पुर्वाई कभी
ज़िंदगी भर आप अपने आइने में गुम रहे
शख़्सियत या शक्ल मेरी भी नज़र आई कभी
छोड़िए ये तो हमारे प्यार का है मो'जिज़ा
दूर अब से आप भी होते थे हरजाई कभी
इक किरन ही चाँद की बन कर मैं हो जाती निसार
आरज़ू लेकिन 'अयाँ' अपनी न बर आई कभी








