बात लाखों की सही पर वो नहीं माने तो

रशीदा अयाँरशीदा अयाँ4 Mar 1932

1 min read · 12.4K reads

बात लाखों की सही पर वो नहीं माने तो

सच की मीज़ान पे रख कर भी न गर्दाने तो

देख कर जाते हुए चीख़ रही हूँ बे-सूद

शख़्सियत को मिरी आ कर भी न पहचाने तो

तोड़ कर दैर-ओ-कलीसा तो बना दी मस्जिद

दिल में आबाद जो हो जाएँ सनम-ख़ाने तो

शम्अ बन कर तो पिघलने को हम आमादा हैं

डर ये है रस्म-ए-वफ़ा तोड़ दें परवाने तो

शहर-ए-बे-मेहर में जाना तो बहुत चाहती है

गर वहाँ लोग मिरी शक्ल न पहचाने तो

दिल धड़कता है कहीं हश्र न फिर जाग उठे

चौंक कर खुल गए दो आँखों के मयख़ाने तो

कर के दर बंद 'अयाँ' बैठी हूँ ग़ैरों के लिए

भेस में अपनों के घर आ गए बेगाने तो

रशीदा अयाँ
About the poet

रशीदा अयाँ

मूल नाम : सय्यदा रशीदा बेगम जन्म : 04 Mar 1932 | मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 10 Poems / Stories

More from रशीदा अयाँ

  1. बैठे बैठे मुस्कुरा दी ख़ुद ही घबराई कभी

    बैठे बैठे मुस्कुरा दी ख़ुद ही घबराई कभीप्यार के मौसम में ऐसी भी घड़ी आई कभी

    12.4K reads
  2. मिरे क़लम का अगर सर कभी क़लम होगा

    मिरे क़लम का अगर सर कभी क़लम होगानया फ़साना-ए-दर्द-ओ-अलम रक़म होगा

    12.4K reads
  3. रेहल पे हाथों की रख कर मैं रुख़ का सहीफ़ा सोचूँ हूँ

    रेहल पे हाथों की रख कर मैं रुख़ का सहीफ़ा सोचूँ हूँऔर अगर कुछ बन नहीं पड़ता चुपके चुपके रो लूँ हूँ

    12.4K reads
  4. उसी की हो गई हूँ रफ़्ता रफ़्ता

    उसी की हो गई हूँ रफ़्ता रफ़्ताउसी में खो गई हूँ रफ़्ता रफ़्ता

    12.4K reads
  5. हर एक दौर में मंज़र बदलते रहते हैं

    हर एक दौर में मंज़र बदलते रहते हैंहमारी फ़िक्र के मेहवर बदलते रहते हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like