रेहल पे हाथों की रख कर मैं रुख़ का सहीफ़ा सोचूँ हूँ

रशीदा अयाँरशीदा अयाँ4 Mar 1932

1 min read · 12.4K reads

रेहल पे हाथों की रख कर मैं रुख़ का सहीफ़ा सोचूँ हूँ

और अगर कुछ बन नहीं पड़ता चुपके चुपके रो लूँ हूँ

मोती अश्क सितारे आँसू ज़रदारों की तशबीहात

भूक में पलकों पर गोया मैं ज्वार के दाने तोलूँ हूँ

जब कोई ज़रदार मिले है राह में अपनी चाल में मस्त

पत्थर से क्या टकराना मैं एक किनारे हो लूँ हूँ

नन्हे नन्हे हाथों में जब भीक का कासा देखूँ मैं

देर तलक मैं हाथ समेटे ख़ाली जेब टटोलूँ हूँ

सरसों के खलियान पे क़ाबिज़ अँधियारों के शाकी हैं

मैं तो लहू के दीप जला कर चैन से शब भर सो लूँ हूँ

मुनइ'म जब तहक़ीर से देखे मेरे सूखे सूखे हाथ

पोंछ के पेशानी से पसीना अपने हाथ भिगो लूँ हूँ

शे'र कहाँ ये दिल के दरवाज़े पर हल्की दस्तक है

एक कनी अल्मास की जिस से पत्थर में दर खोलूँ हूँ

रशीदा अयाँ
About the poet

रशीदा अयाँ

मूल नाम : सय्यदा रशीदा बेगम जन्म : 04 Mar 1932 | मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like